बदमाशों के फरार साथियों की पहचान सिकरीगंज के रोहारी निवासी आतम साहनी और मेंहदावल के गोलू के रूप में हुई है। दोनों पर एसएसपी इनाम घोषित करेंगे। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
ये हुई बरामदगी
59 पेटी देशी शराब, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 38 बोर, दो कारतूस 12 बोर, दो कारतूस 38 बोर, 20 बोरी मटर दाल, एक बोरी मटर, बीज गोदाम से संबन्धित गेहूं बीज व जैविक खाद, 2000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी और मारुति स्टीम कार, एक पिकअप और दो बाइक।