फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जायदाद की लालच में साधु की सिर कुचलकर हत्या, इस हाल में मिला शव

Sun, 04 Apr 2021 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक परोरा गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के भरतपुर तेलिया टोला निवासी परोरा गुप्ता (55) की जायदाद की लालच में किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव घर के बरामदे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। चौकीदार रामसूरत की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई प्रद्युम्न, आरोपी की पत्नी मुन्नी और बेटों अरविंद व अनिरूद्ध के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने जायदाद के लिए परोरा की हत्या की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परोरा गुप्ता की करीब चालीस साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी किसी कारण अलग हो गईं। इसके बाद परोरा गांव छोड़कर चले गए और साधु का जीवन बिताने लगे। परोरा के हिस्से में एक एकड़ खेत और मकान था। एक साल पहले वह गांव लौटे और जायदाद में अपने हिस्से की मांग करने लगे। इस पर बड़े भाई प्रद्युम्न से अनबन रहने लगी।

शुक्रवार की देर रात में भी परोरा और प्रद्युम्न के बीच जमीन के लिए विवाद हुआ था, जिसके बाद परोरा की हत्या कर दी गई। जिसके बाद गांव के लोगों ने परोरा का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का सिर किसी वजनी वस्तु से कुचला गया था। देखने से लग रहा था कि हत्या के दौरान जरा भी विरोध नहीं किया गया, यानी सोते समय हत्या की गई है। उधर, परोरा के भाई, भाई की पत्नी व दोनों बेटे फरार हैं।
विज्ञापन

 
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जायदाद के लिए सिर कुचलकर हत्या की गई है। चौकीदार की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें