अब जब मौत पर सवाल खड़ा हो गया है तो पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराने की तैयारी कर ली है। इसके बाद बहुत सी बातें साफ हो पाएंगी। हैंडराइटिंग यदि मैच भी कर जाती है तब भी यह सवाल उठ ही रहा है कि हो सकता है कि सुसाइड नोट जबरन लिखवाया गया हो।
इस वजह से खुदकुशी मान रही थी पुलिस
- कमरे में शव फंदे से लटका मिला था
- पास में सुसाइड नोट मिला था, जिस आधार पर भाई ने तहरीर दी
- किराए के कमरे में संजय अकेले ही रहा करते थे
- कमरा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया
- पेशाब व मल भी निकला हुआ था
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ हैंगिंग ना आना
- गले की हड्डी का दबाने की वजह से टूटना
- बिस्तर पर संजय का पैर मुड़ा होना
- अभी सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान ना होना
- अलग कमरे की जानकारी सबको ना होना
एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग नहीं आया है। लेकिन पुलिस के पास जो साक्ष्य हैं उससे खुदकुशी की पुष्टि हो रही है। मामले की छानबीन जारी है।