फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दोहरे हत्याकांड के सात दिन बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश में लगी एसटीएफ

Fri, 09 Apr 2021 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • नामजद आरोपी को पकड़े पर उनकी भूमिका के नहीं मिल रहे साक्ष्य
  • शूटर के बिना सच उजागर करना मुश्किल, पुलिस के साथ तलाश में लगी एसटीएफ 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या हुए सात दिन बीत गए लेकिन अब तक पुलिस मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चार नामजद आरोपियों को तो पकड़ा लेकिन उनकी भूमिका क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस को जिस शूटर की तलाश है वह फरार है और गैर प्रदेश गई टीम डेरा भी डाले लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग सका है जिससे वह घटना का पर्दाफाश कर सके। जबकि मामले में पुलिस टीम के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दो अप्रैल की रात बृजेश सिंह को बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी जब वह अपने गांव नारायनपुर से मोगलहा स्थित शहर के आवास आने के लिए निकले थे। जांच में पता चला कि हत्या के कुछ समय पहले ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे लेकिन फिर सामने आया है कि ऐसा करने के पीछे कोई साजिश नहीं है।
विज्ञापन


मगर इतना जरूर है कि कैमरे बंद होने से पुलिस को मारने वालों की तस्वीर नहीं मिल पाई और फिर पुलिस खुद से एक एक कड़ी जोड़ रही है। पुलिस की जांच में जमीनी रंजिश की बात उजागर हुई और फिर गैर प्रदेश में शूटरों के होने की जानकारी भी मिली।

पुलिस टीम को वहां पर रवाना हुए चार दिन गुजर गए लेकिन अब तक वे पकड़ में नहीं आ सके है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस खुलासे के बेहद करीब है, जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें