फर्टिलाइजर के इंजीनियर सूरज ने मौत से पहले पश्चिम बंगाल की एक महिला से बात की थी। महिला शादीशुदा है। इस महिला से सूरज ने पहले भी कई बार बात की थी। पुलिस ने सूरज के मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाली तो ये तथ्य सामने आये हैं। अब पुलिस सूरज की मौत से उस महिला का कनेक्शन तलाश रही है।
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की गवाही है कि सूरज की मौत छठी मंजिल से गिरने की वजह से हुई। वह खुद गिरा या किसी ने उसे गिराया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशती, इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को एकदम उलझा दिया है। फुटेज में दर्ज दृश्यों की माने तो वह छह मंजिल से नीचे गिरा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि उसके शरीर में कोई गंभीर चोट ही नहीं आई। खैर, पुलिस अब विवाहिता के बारे में जानकारी हासिल कर ही है। वह कौन है और उसे क्या सिर्फ सूरज ही जानता था या फिर उसके घरवाले, क्या साथी भी जानते थे।