फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन चोरों की कहानी के आगे फेल है फिल्मों की स्क्रिप्ट, इस जुगाड़ से करते थे चोरी

Mon, 15 Mar 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

  • चोरी की घटनाओं का खुलासा, आठ गिरफ्तार
  • सोने, चांदी के जेवर एवं 41 हजार नगद बरामद
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास प्रेम पोखरे के करीब टेंट रहने वाले लोगों को पुलिस टीम ने शक के आधार 14 मार्च को पकड़ा। उनसे सख्ती से पूछताछ करने के बाद कोल्हुई, फरेंदा एवं गोंडा में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


आरोपियों ने पूरी घटना क्रम के बारे में पुलिस टीम को जानकारी दी। कोल्हुई कस्बे में 17 फरवरी की रात में ज्वेलरी की दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में छह पुरूष एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सोमवार को चोरी की घटना का खुलासा एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में किया।
 
कोल्हुई कस्बे में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच में पुलिस टीम लगी थी। इधर-उधर छापा डालकर पुलिस टीम घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही थी। इस बीच 14 मार्च को मुखबिर से पुलिस को पता चला कि फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरे में पास टेंट में कुछ लोग रहते हैं। क्रॉकरी एवं हवा भरने वाला पंप बेचते हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी गतिविधियां ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम प्रेम पोखरे के पास पहुंची। इसके बाद तंबू की तलाशी ली गई। इसके बाद चोरी की तीन घटनाओं की पोल खुली। मुख्य आरोपी मलखान निवासी ईशापुर थाना गिरोही जिला शाहजहांपुर है। पूछताछ में उसने बताया कि एक संगठन है, जिसमें वेदपाल सिंह, खुशहाली, गोकरण, राजकुमार, वीरमती शामिल हैं। यह सभी दिखावे के लिए क्रॉकरी एवं हवा भरने वाला पंप बेचते हैं।

पूछताछ में चोरी के सामन को नेपाल में बेचने की बात पता चली। बीते 12 जनवरी की रात में घुघली क्षेत्र के बारी गांव में चोरी कर सामान नेपाल बेचा गया था। टेंट से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी बरामद हुए हैं। आरोपी ने कोल्हुई, गोंडा एवं फरेंदा कस्बे में हुई चोरी की घटना के बारे में बताया। एसपी ने बताया कि आरोपी मलखान, लालसिंह, खुशहाली, राजकुमारी, ऐवज, वीरमती, गोकरण एवं मलखान निवासी ईशानगर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार न्यायालय चालान किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद

सोने एवं चांदी के जेवर, 21 हजार नगद, दो तमंचा एवं 9 कारतूस, लाल मिर्च पाउडर एक पैकेट, हार्ड डिस्क सीसीटीवी का टूटा हुआ, तीन मोबाइल बरामद हुआ। सभी आरोपियों के पास से कुल 41 हजार नगद एवं चादी के जेवर 3.588 ग्राम, सोने के जेवर 31.14 ग्राम बरामद हुआ है।

ज्वेलरी की दुकानों की पहले करते थे रेकी फिर चोरी
टेंट में रहकर जीवन गुजर बसरे करने वाले गिरफ्तार सभी आरोपी संगठित रूप से गिरोह संचालित करते थे। समूह में शामिल सभी सदस्य जिले में विभिन्न स्थानों पर फेरी लगाकर सामान बेचते थे। इस बीच वह अपने हिसाब से अंदाजा लगाते थे कि किसी दुकान में चोरी करनी है।

घटना को अंजाम देने के पहले आरोपी दुकान की पूरी जानकारी अपने पास जुटाते थे। जैसे दुकान कब खुलती है, कब बंद होती है। दुकान में सामान होने का अंदाजा आदि से लेकर घटना को अंजाम देने के बाद भागने के रास्तों आदि की पूरी रूप रेखा पहले की तैयारी की जाती थी।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना का अंजाम देने के पहले बेहतर ढंग से पूरी योजना बनाई जाती थी। जिससे घटना के बाद कोई परेशानी न हो। किसी को शक न हो, इस वजह से टेंट में रहकर जीवन यापन करते थे। रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों ने बताया कि ताबड़तोड़ घटनाएं नहीं की जाती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें