रिमोट एप से साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस हासिल कर पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन और दो लाख रुपये का लोन एफडी पर ले लिया।
दोनों लोन की राशि में से ठग ने पांच लाख रुपये से भी ज्यादा निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर अब नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आशीष कुमार द्विवेदी निवासी आफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स ने बताया कि बीती चार मार्च को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर की वैलिडिटी खत्म हो रही है।
वैलिडिटी बढ़ाने के लिए ऐनी डेस्क एप को डाउनलोड करने को कहा। कहने के मुताबिक एप डाउनलोड कर 11 रुपये की रिचार्ज किया।