महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के पास डूडी नाले में डूबने से मंगलवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बे के पुरैनिहा टोला लोहसी निवासी शंभू सिंह (52) बीते मंगलवार की शाम करीब 5 बजे नौतनवां स्थित अपने दूसरे घर से चावल व कुछ अन्य सामान लेकर लोहसी गांव से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि जब देर शाम तक शंभू अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनका पता लगाने लगे। तभी उन्हें पता चला कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लोहसी के नजदीक डूडी नाले की पुलिया पर एक व्यक्ति को बैठे हुए देखा गया था और उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी।