फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो घरों में बंधक बनाकर नकदी समेत दस लाख के जेवर की लूट, पुलिस बोली- चोरी का है मामला

Wed, 30 Dec 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गीडा/सहजनवां।
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
विज्ञापन

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के बनगांवा गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने दो घरों में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नकदी समेत 10 लाख के गहने लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी बताते हुए केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनगांवा गांव के परमात्मा सिंह के मकान में मंगलवार रात छत के रास्ते पांच-छह बदमाश घुसे। बदमाशों ने सो रहे लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगा दी और बहू माधुरी के कमरे की ओर चले गए। तीन साल के बच्चे को लेकर सोई माधुरी के कमरे को खटखटाया तो घर का सदस्य समझकर उसने दरवाजा खोल दिया।

दो बदमाश माधुरी के कमरे में दाखिल हुए और तीन साल के बच्चे को असलहा सटाकर अलमारी की चाबी लेकर कमरे में रखे जेवरात लूट लिए। इसके बाद बगल के कमरे से बीस हजार रुपये व कई लाख के जेवरात लूट लिए। पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

बिजली काटकर की लूट

इसके बाद बदमाशों ने करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित अशोक सिंह के मकान पर भी धावा बोला। छत के रास्ते बदमाश घर में दाखिल हुए और सभी कमरों में बाहर से कुंडी लगा दिया। इसके बाद घर की बिजली काट दी। एक कमरे से चार लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए। भोर में तीन बजे के करीब अशोक की बेटी की नींद खुली तो उसने कमरों के दरवाजों को खोला। इसके बाद उन्हें वारदात की जानकारी हुई।

इस संबंध में गीडा इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि लूट नहीं, चोरी की घटना हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें