फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों हाथों से एक साथ बंदूक चलाता था यह बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया था इसका एनकाउंटर

Thu, 31 Dec 2020 04:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बदमाश विपिन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह का बड़ा नाम था। यह अपने गोली चलाने के अंदाज से मशहूर हुआ। आलम यह था कि जब भी यह वारदात करने को जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था।

विज्ञापन


एसपी क्राइम अशोक वर्मा के अनुसार, बात 11 जून 2020 की है। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह तभी से पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर छोटू और अरुण की हत्या के फिराक में था।

बताया जाता है कि इस दौरान उसे सूचना मिली कि एक दावत में ही छोटू प्रजापति और अरुण घर पर मौजूद हैं। वहीं से विपिन सिंह दो दोस्तों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। उनके घर पर न मिलने पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला और सीधे शाहगंज निवासी उनके दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस का दिया साथ

उस समय अरुण का छोटा भाई दीपचंद घर के बाहर बैठा हुआ था। विपिन और उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी। हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया।

भागने के दौरान कार सवार युवकों ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए और तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज का एक दस वर्षीय पुत्र बच्चा भी घायल हो गया था।

वहीं ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना जारी रखा। इसी बीच क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाने की पुलिस ने नौतन गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें