फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: युवक की हत्या कर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Sep 2020 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
गोरखपुर में डबल मर्डर: घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर इतना पीटा कि उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनकर रह गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में सोमवार सुबह आठ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सुधीर उर्फ गुड्डू पुत्र मोहर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। भागते समय एक अपराधी मोटरसाइकिल से गिर गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। इस दौरान अपराधी ने उन पर असलहा लहरा कर डराने का प्रयास किया लेकिन मौजूद भीड़ ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद एसपी विनोद कुमार मिश्रा मौके पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृत व्यक्ति अपने बड़े भाई का दोस्त होने का दावा करते हुए सुबह करीब 8 बजे सुधीर कुमार सिंह के घर गया था। इस दौरान वह इंतजार किया और चाय पीया। जैसे ही सुधीर बाहर आए, उसने उसे गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह भागने के चक्कर में स्कूटी से गिर गया और एक घर की छत पर चला गया। इस दौरान भीड़ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद हमलावर एक कमरे में घुस गया। ऐसे में बेकाबू भीड़ ने दरवाजे को तोड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। जब तक पुलिस उसे हिरासत में लेती तक वह मर चुका था।

तेरासुजन एसएचओ हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि मृत हमलावर की पहचान आर्यमन यादव (25) के रुप में हुई। वह गोरखपुर जिले के नंदा नगर दरगाही का निवासी है। इस घटना की जानकारी उसके भाई को दे दी गई है। पुलिस ने उसे पास से पिस्तौल बरामद कर ली है। फिलहाल हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें