फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आठ साल के मासूम की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 May 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

झाड़ी में मिली लाश, पुलिस को करीबियों पर संदेह, दो को हिरासत में लिया। अपहरण का केस दर्ज था दर्ज, बढ़ाई जाएगी हत्या की धारा।
 
विज्ञापन
मृतक आलोक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के विशुनपुर से दो दिन पहले लापता हुए आठ साल के मासूम आलोक विश्वकर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को गांव के पास झाड़ी में शव मिला। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था, अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एकलौते बेटे की मौत से विश्वकर्मा परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशुनपुर निवासी ब्रह्मानंद विश्वकर्मा बढ़ई का काम करता है। चार मई की शाम उसका आठ साल का बच्चा आलोक लापता हो गया। घरवालों ने पहले तो गांव व आसपास में उसकी तलाश की, फिर रिश्तेदारों के घर संपर्क किया। उसका कहीं पता नहीं चलने पर चाचा शिव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस मामले में चाचा की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच गुरुवार को गांव के पास झाड़ी में आलोक का शव मिला। मासूम के गले को रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर घरवाले भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस मामले में अपहरण का केस दर्ज है, हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

रंजिश या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

आलोक के पिता से पूछताछ कर पुलिस रंजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिस तरह से मासूम की हत्या की गई है, उससे रंजिश की आशंका है, लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वह मामले के खुलासे के करीब है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें