फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव सुसाइड: बीवी करती रही मिन्नतें, पति ने वीडियो कॉल के दौरान ही दुबई में दे दी जान, ये थी मौत की वजह

Wed, 08 Apr 2020 02:35 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक तफसीर आलम। (File) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां दुबई से वाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल करके पिपरौली कस्बे के युवक तफसीर ने परिवार के सदस्यों को दिखाते हुए फंदा तैयार किया और फिर उसी को गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पत्नी फोन पर ही उससे मिन्नतें करती रही लेकिन युवक पर उसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


उसके इस कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। परिवार के लोगों ने शव को मंगाने का इंतजाम करने के लिए प्रशासन से मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पिपरौली कस्बे के स्व. मोहम्मद मोबिन के 27 वर्षीय पुत्र तफसीर आलम का मई 2019 में निकाह हुआ था। सात माह पहले तफसीर सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करने गया था।

सोमवार की शाम तफसीर ने दुबई से ही वीडियो कॉल की और घरवालों से बातचीत करने लगे। परिवार के लोगों के मुताबिक, तफसीर ने बताया कि कामकाज अच्छा नहीं चल रहा है और वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने बताई मौत की वजह

परिवार के लोग ढांढस बंधाने लगे। इस बीच तफसीर अचानक उठकर रस्सी से फंदा तैयार करने लगा। यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। वे वीडियो कॉल पर ही उसे समझाते रहे लेकिन तफसीर ने उनकी एक नहीं सुनी। फिर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। यह देखकर घर में कोहराम मच गया।

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के लोगों ने बताया कि तफसीर कुछ दिनों से अवसाद में था। इस घटना की जानकारी पिपरौली के चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह को दी गई है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि दुबई में रह रहे युवक की खुदकुशी की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें