फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, पति और सास हिरासत में

Fri, 14 Feb 2020 08:48 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हरपुर बुदहट इलाके के विशुनपुरा गांव निवासी संध्या दूबे (28) का शव बृहस्पतिवार की रात 11 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। घरवालों की सूचना पर तहसीलदार अमित सिंह और सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार की सुबह संध्या के ससुराल पहुंचे पिता सभाजीत पांडेय ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति संजीव दूबे और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस को दिए तहरीर में संतकबीरनगर के धनघटा के मुडाडीह निवासी सभाजीत पांडेय ने बताया कि उन्होंने बेटी संध्या की शादी पांच वर्ष पूर्व हरपुर बुदहट के विशुनपुरा निवासी संजीव दूबे से की थी। शादी के बाद से ही पति और सास दहेज के लिए संध्या को प्रताड़ित करने लगे। पति अक्सर दहेज के लिए उसे पीटता था।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वालों ने संध्या की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया, ताकि पूरा मामला खुदकुशी का लगे। उधर, पति का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी।

 संध्या की ढाई वर्ष की एक बेटी और छह माह का बेटा है। बच्चों को संध्या के पिता अपने साथ लेते गए। खजनी के सीओ योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें