फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर किया हमला, केस दर्ज

Wed, 04 Mar 2020 07:50 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव की महिला ने पड़ोस के युवक पर चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने महिला के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घटना 27 फरवरी की रात की है। महिला ने मंगलवार को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित सोनू पर दुष्कर्म और हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति 27 फरवरी को लखनऊ स्थित एक रिश्तेदार के वहां गए थे। वह अपने तीन वर्ष के बच्चे के साथ घर में अकेली सोई थी। रात में 12 बजे वह पानी पीने के लिए घर से बाहर गई।

 आरोप है कि तभी पड़ोस का युवक सोनू आया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। आरोप है कि दुष्कर्म करने का विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से महिला के हाथ पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें