फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये का लालच इस शख्स को पड़ा भारी, गवां दिए साढ़े चार लाख

Sat, 07 Mar 2020 02:03 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • बदमाशों ने देशी शराब की दुकान में दो मुनीम को बंधक भी बनाया, भागते समय की हवाई फायरिंग
  • गोली की आवाज और मुनीम के शोर मचाने पर आए पड़ोसी ने खोला दरवाजा, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
  • अज्ञात चार बदमाशों पर लूट की एफआईआर दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के सराय गुलरिहा स्थित देशी शराब की दुकान पर चंद रुपये के लालच में फंसे मुनीम ने मालिक के 4.62 लाख रुपये गंवा दिए। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे दुकान बंद होने के बाद एक डंपर चालक को 10 रुपये ज्यादा लेकर शराब देने के लिए मुनीम ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए और दोनों मुनीमों को बंधक बना कर रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने एक मुनीम के सिर पर तमंचे की बट से वार भी कर दिया और दुकान का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर आई पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के पासपोर्ट आफिस के पास रहने वाले प्रभाकर पांडेय की सराय गुलरिहा में देशी शराब की दुकान है। दुकान में उसी गांव के चंदन और चिलुआताल के सिहोरवां निवासी वीरेंद्र यादव मुनीम का काम करते हैं। दोनों रात में दुकान में ही सो जाते हैं। दोनों कुछ दिनों से बैंक में रुपये जमा नहीं कर पाए थे और बिक्री का 4.62 लाख रुपये दुकान में मौजूद था। मुनीम चंदन के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात लगभग 10:50 बजे दुकान पर मदरहवां निवासी डंपर चालक साहब अली आया था। वह रोज कुछ अतिरिक्त रुपये देकर मुनीम से शराब लेता था।

उसकी आवाज पर मुनीम ने दरवाजा खोल दिया। अभी वह शराब दे ही रहा था कि पीछे से नकाबपोश चार बदमाश आ गए और दुकान में दाखिल हो गए। अंदर आकर वीरेंद्र यादव के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिए जिससे दूसरा मुनीम चंदन डर गया। बदमाशों ने रुपये मांगे जिसके बाद रुपयों से भरे बैग की ओर मुनीम ने इशारा किया। बदमाशों ने रुपये लेने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और दो हवाई फायर करते हुए भाग निकले। शोर मचाने और गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी अमन जायसवाल आ गए और बाहर से बंद दरवाजे को खोला। सूचना पर पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। दुकान के मैनेजर कमलेश गौड़  की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें