गगहा थाना क्षेत्र के टीकर निवासी शिक्षक ने शुक्रवार की दोपहर छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक टीकर निवासी अजय कुमार तिवारी (37 ) लघु माध्यमिक विद्यालय सोहगौरा में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर अपने पुराने मकान में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी उनके पिता कृष्णा तिवारी को उस समय हुई जब वह उन्हें खाना खाने के लिए ढूंढते हुए पुरानी मकान पर पहुचें। बताया जाता है कि मृतक पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता भी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। इनके दो बच्चे आरूष (10 ) एवं अरुणिमा (6 ) है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।