फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बागीचे में सिर कूंचकर मजदूर की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 11 May 2020 05:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के खजनी इलाके के छपिया गांव के बाहर स्थित बागीचे में सोमवार की सुबह हत्या किए गए मजदूर की लाश मिली। खून से लथपथ शव पाए जाने की सूचना पर एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जांच के दौरान लाश से कुछ दूरी पर बाइक का क्लच वायर, खून से सनी ईंट, बोतल बरामद हुआ है। चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पास में मिले कागजात से पहचान कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चौकीदार भगवानदास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गीडा के गुरौली गांव निवासी लोटन निषाद (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह गांव में जाकर मजदूरी करके जीवन यापन करता था। 15 साल पहले पिता घूरहू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

शराब का आदी था लोटन

बड़े भाई ने एक साल पहले खुदकुशी कर ली थी और इसके बाद उसकी पत्नी उसे शराब के आदत की वजह से छोड़कर चली गई थी। अपने खेत को भी लोटन ने बेच चुका था। बागीचे के किनारे ही एक मचान भी है, जहां अक्सर वह रात में सोने चला जाता था।

सोमवार की सुबह बागीचे की तरह गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

लोटन शराब का आदी था। इसी वजह से उसकी पत्नी से अक्सर झगड़ होता था और बड़े भाई की मौत के बाद झगड़ा होने पर लोटन को पत्नी छोड़कर चली गई थी। लोटन इसके बाद जहां काम करता था वहीं कई बार रह जाता था।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें