फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से हो रही थी तलाश

Wed, 13 May 2020 02:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • आरोपित ने किशोरी को खिलाया था नशीला पदार्थ
  • दोस्तों के संग मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते फरवरी में थानाक्षेत्र के एक ग्रामसभा में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के पिता ने कोठीभार पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि रेलवे स्टेंशन के कुछ वेंडरों द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उसी दिन दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पुलिस से बचकर मुख्य आरोपी कहीं भाग निकलने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश में लगातार हो रही थी।

सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस टीम ने बुधवार को दोपहर बारह बजे मुखबिर की सूचना पर कस्बे से गिरफ्तार कर गैंगरेप के मुकदमे में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

इंस्पेक्टर कोठीभार शुभनारायन दुबे ने बताया कि 20 फरवरी बृहस्पतिवार की रात इलाके की एक किशोरी से रेलवे स्टेशन के एक वेंडर ने नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद किशोरी को स्टेशन के पीछे बन रहे अर्धनिर्मित भवन में ले जाकर वहां पहले से मौजूद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसके बाद जब किशोरी को सुबह तीन बजे होश आया तो उसकी हालत बेहद खराब थी और उसी अर्धनिर्मित भवन में बेसुध पड़ी कराहती रही। सुबह कुछ लोगों की युवती पर नजर पड़ी तो पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम व घर का पता बताया। इसकी सूचना घर वालों को दी गई।

सूचना पाकर घर वाले तत्काल मौके पर पहुंच कर युवती को घर ले गए। पीड़िता ने पूरी तरह होश में आने के बाद आरोपियों का नाम बताया, जिसके बाद पीड़िता के पिता के नामजद तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं 13 मई बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी कस्बे के निचलौल रोड के पास खड़ा है। पुलिस ने उसे तुरंत घेरकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें