फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले आरोपी का नहीं है कोई आतंकी कनेक्शन, जांच में ये बात आई सामने

Wed, 13 May 2020 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • मारे गए आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने का मामला
  • शिकायत के बाद किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन
सेना ने आतंकी रियाज नायकू को मारी थी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में मारे गए आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले अहमद उस्मानी का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में यह भी पता चला है कि समर्थन में पोस्ट के बाद उसने माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मुंबई पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों को प्रकरण की जानकारी देकर गहराई से जांच करने की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के बभनौली गांव में खाला के घर आए थाणे, महाराष्ट्र के मुंब्रा अपार्टमेंट निवासी अहमद उस्मानी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

उसके खिलाफ बांसगांव क्षेत्र के ही डुमरी निवासी धर्मेंद्र यादव ने बांसगांव थाने में केस दर्ज कराते हुए उस पर आतंकी सरगना रियाज नायकू के समर्थन में ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट डालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि जांच में आरोपित का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। आगे की जांच के लिए खुफिया एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें