फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मामूली बात पर नाराज हुआ पति, कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, हालत गंभीर

Tue, 11 Feb 2020 07:13 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया (लार)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे पड़ोस के लोगों को देख आरोपी पति फरार हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
लार थाना क्षेत्र के एक गांव के पत्नी के मुताबिक एक नशेड़ी पति परिवारिक कलह में अक्सर विवाद करता है। नशे में धुत होकर पत्नी की पिटाई करता है। सोमवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में बात इतनी बिगड़ी की वह पत्नी पर हमलावर हो गया। उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के हाथ और पैर पर हमला कर दिया।

चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे मोहल्ले के लोगों को देख नशेड़ी पति मौके से भाग निकला। लोगों के सहयोग से महिला को नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला की हालत गंम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ बिनय सिंह ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केसकदर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें