दवा कराने के बहाने पट्टीदारी का एक चाचा अपनी दिव्यांग भतीजी को ले जाकर हवस का शिकार बना दिया। घटना धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के 5 दिन पूर्व की है। पीड़िता ने जब गांव की अन्य महिला से आपबीती बताई तब परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ उसके पट्टीदारी के 50 वर्षीय चाचा ने दवा कराने के बहाने ले जाकर मुंह काला किया। घटना 23 दिसंबर की है पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका चचेरा भाई गोविंद उसकी बेटी को इलाज करवाने के बहाने बगल के गांव ले जाने को कहा, लड़की को साइकिल पर बैठा कर डॉक्टर के पास ले गया और इलाज करवा कर लौटते वक्त भतीजी के दिव्यांग होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोप ये भी है कि दिव्यांग लड़की को धमकी दिया गया था कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो जान से मार दी जाएगी। पीड़िता ने 2 दिन तक किसी को अपनी आपबीती नहीं बताई पर असहाय दर्द होने के बाद पड़ोस की रहने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बता दी। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिस पर पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर चाचा गोविंद के खिलाफ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।