फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा मामला: विभाग के रडार पर भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी, दो सगे भाईयों का नाम आ रहा सामने

Tue, 19 Jan 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भालोटिया मार्केट। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में नकली दवाओं के कारोबार के तार भालोटिया मार्केट से जुड़े बताए जा रहे हैं। विभाग के रडार पर भालोटिया मार्केट के सगे भाई हैं, जो दवा का काम काफी दिनों से करते हैं। इनकी दुकान एक विशेष कटरे में हैं। इसके अलावा अली नगर में हुई छापेमारी के बाद दवा व्यापारी और उसका भाई फरार चल  रहा है। यहां भी दोनों भाई हैं, जो दवा का काम करते हैं। सूत्रों की माने तो इन दवा व्यापारियों को बचाने में कई बड़े लोग पर्दे के पीछे से आ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में नकली दवाओं का बड़ा कारोबार फैला है। इसकी जानकारी विभाग को एक माह पूर्व लगी थी। लेकिन विभाग को नकली दवाओं का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन इस बीच 10 जनवरी को विभाग ने अलीनगर में एक व्यापारी के घर से करीब आठ लाख रुपये की दवाएं बरामद की।

कार्रवाई के दौरान व्यापारी मौके से फरार हो गए। दवाएं विभाग के कब्जे में हैं। इस बीच व्यापारी एक और भाई फरार हो गए। बताया जाता है कि वह भी दवा का कारोबार करता है। दोनों भाईयों का गठजोड़ ऐसा है कि वह लोग शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में दवाएं बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से लगातार की जा रही जांच के बीच अब दोनों भाई कई बड़े लोगों से संपर्क साधकर मामले को मैनेज करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए पर्दे के पीछे से बड़े स्तर से पैरवी भी कराई जा रही है।


 

विज्ञापन

कई जिलों में फैला है जाल

ड्रग विभाग की टीम को जो हार्ड डिस्क मिला है। उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां रि-स्टोर होने के दौरान मिली है। इनमें भालोटिया के दोनों सगे भाईयों के दुकान की भी जानकारी मिली हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों भाई लंबे समय से इस खेल में शामिल हैं। अली नगर का व्यापारी तो छोटा मोहरा है। लेकिन उससे बड़े-बड़े लोग इस काम को अंजाम दे रह हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों का नेटवर्क केवल जिले तक नहीं है। बल्कि महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और नेपाल तक हैं। महराजगंज में तो बकायदा एक आदमी इस काम के लिए एक व्यक्ति रखा गया हैं, जो नेपाल तक दवाएं पहुंचाने का काम कर रहा है। फिलहाल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। कई महत्वूपर्ण कड़िया हाथ लगी है। एक-दो दिन में कुछ और जगहों पर छापेमारी की जाएगी। इसके बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें