फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तबीयत को डॉक्टर ने बताई ऐसी बात, सुनकर मां-बाप हो गए हैरान, जानें क्या है मामला

Mon, 04 May 2020 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चौरीचौरा इलाके की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना दो महीने पहले उस समय हुई थी, जब वह अकेले खेत में चारा काटने करने गई थी। मगर आरोपित की धमकी की वजह से वह डरी थी और घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल गई तो डॉक्टर ने गर्भवती होने की जानकारी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित ओमप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी फरवरी में गांव के बाहर खेत में चारा काटने गई थी। उसी वक्त गांव के पास का ही ओम प्रकाश उसे जबरियां खेत के बीच ले गया और हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार में किसी को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी थी धमकी

दो दिन पूर्व किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। तब घरवाले उसे अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती होने की पुष्टि कर दी। यह बात सुनते ही परिवार वालों के होश उड़ गए।

परिजनों ने किशोरी से इसकी विस्तृत जानकारी ली। किशोरी ने सारी बात मां से बताई। तब सारा मामला सामने आ सका है। घटना की जानकारी होते ही किशोरी की मां थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने रेप के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है पट्टीदारों ने जानबूझकर साजिश रची और फंसा दिया। इस मामले से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें