फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बंगलूरू से लौटी युवती ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Apr 2021 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • बचपन में ही मां का हो चुका है देहांत, दस साल से पिता लापता
  • घर की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ में सुशीला उर्फ गुल्लर (19) ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। दस दिन पहले ही बंगलूरू से लौटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो चुका है जबकि दस साल पहले पिता घर छोड़कर चले गए। युवती अपनी बड़ी बहन के पास बंगलूरू में गई थी। दस दिन पहले ही लौटी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डोमिनगढ़ निवासी विश्वनाथ यादव की बेटी सुशीला दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। सुशीला की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। वहीं दस साल पहले पिता घर छोड़कर चले गए। भाइयों में कमलेश बड़ा, भोला छोटा था।

भोला बंगलूरू में पेंट पालिश करता। जबकि कमलेश घर पर रहता था। तीन बहनों की शादी हो गई है। बड़ी बहन अपने पति के साथ बंगलूरू में थी। मई में सुशीला भी बंगलूरू गई थी। दस दिन पहले लौटी है। होली के एक दिन पहले भोला भी बंगलूरू से आया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में घर पर कोई नहीं था। भाई कहीं बाहर गए थे जबकि भाभी पड़ोस में गई थी इसी बीच सुशीला ने खुदकुशी कर ली। भाभी लौटी तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर लोगों ने शव को कब्जे में लिया। भाभी ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जबसे वह बंगलूरू से लौटने के बाद से ही गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें