फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की गोली मारकर हत्या, चाचा घायल

Sat, 04 Jun 2022 07:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल धनंजय को लेकर ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई गांव में शुक्रवार की रात ब्रह्मभोज में गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालू साहनी के भतीजे धनंजय साहनी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीने पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, बनगाई निवासी वीरेंद्र राजभर के माता का शुक्रवार को ब्रह्मभोज था। इसमें शामिल होने के लिए लालू साहनी के भाई राजेश साहनी जा रहे थे। गांव के पुलिया के पास मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उनके आंख के पास गंभीर चोट आई। इसकी जानकारी ब्रह्मभोज में पहुंच चुके धनंजय को हुई। तभी आरोपी भी वहां पर पहुंच गए। 

बताया जा रहा है कि धनंजय के सामने पड़ते ही वह चाचा राजेश की पिटाई के बारे में बोल दिए, इस पर उसने आपत्ति जताई और चाचा के पिटाई कारण पूछ लिया। इसी बात से नाराज मनबढ़ों ने धनंजय को थप्पड़ मार दिया। धनंजय ने विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने पिस्टल निकाल कर गोली दाग दी। गोली धनंजय के सीने में जा लगी और वहीं पर गिर गया। गोली चलते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल धनंजय को लेकर ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

कच्ची शराब को लेकर है रंजिश

दोनों परिवार के बीच कच्ची शराब बनाने को लेकर रंजिश है। बताया जा रहा है कि लालू साहनी आरोपियों के घर बनने वाले कच्ची शराब का विरोध करते थे। उनकी शिकायत पर ही शराब बनना बंद हो गया था। तभी आरोपी पक्ष रंजिश रखने लगे थे और शुक्रवार को रंजिश में हत्या हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें