उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में उसका थानाक्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा दो की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस केस दर्ज करके छानबीन कर रही है।
उधर, बेसिक शिक्षामंत्री के निर्देश पर बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। हालांकि आरोपी शिक्षक के घर वालों ने आरोप निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गोलबंदी के कारण शिक्षक को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
तहरीर के अनुसार बुधवार को लर्निंग आउट कम की परीक्षा के चलते कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चे जल्दी घर चले गए, जबकि एक और दो के बच्चे रुक गए। इसी बीच एक शिक्षक ने टॉफी देने के बहाने एक छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
बच्चों के शोर मचाने पर शिक्षक स्कूल बंद कर भाग गया। बात घरवालों तक पहुंची तो उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की। फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।