फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घर वालों ने पकड़ा, बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Thu, 24 Dec 2020 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात में प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गए प्रेमी को घर वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को प्रेमिका के घर वालों के विरुद्ध बलवा, योजनाबद्ध तरीके से गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत थाना दरौली के ग्राम डरैली मठिया निवासी पंकज मिश्रा का इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से पहले से ही प्रेम संबंध चला रहा था। दोनों शादी कर नया घर बसाने व साथ-साथ जीने मरने की कसम खा ली थी, लेकिन युवती के घर वालों को यह मंजूर नहीं था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

युवती के घर वालों ने उसकी शादी गत आठ दिसंबर को बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कर दी। बुधवार रात युवती के बुलाने पर पंकज युवती के ससुराल पहुंच गया। युवती के ससुरालियों को यह नागवार लगा। युवती के पति, ससुर व सास आदि ने मिलकर पंकज को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर पहुंची पुलिस पंकज को भाटपाररानी पीएचसी लाई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अनिल मिश्रा की नामजद तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर बलवा व गैैैर इरादतन हत्या व 120 बी के तहत केस दर्ज कर घटना की विवेचना में जुट गई है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध बलवा गैर इरादतन हत्या व 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, युवती के सास ने भी तहरीर देकर प्रेमी के घर वालों के विरुद्ध घर में घुस कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। इसकी भी जांच की जा रही हैै।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें