फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लालच में भसुर ने महिला की गला काटकर की हत्या, एक दिन पहले ही हुई थी पति की मौत

Thu, 20 Aug 2020 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चौरी चौरा (गोरखपुर)।

सार

  • सीआरपीएफ में सिपाही रहे राम सिपाही की पत्नी थीं बादामी देवी, एक दिन पहले ही हुई थी पति की मौत
  • पति के क्रियाकर्म की रस्म में शामिल रहे गामा यादव ने बेटों संग मिल बादामी देवी को उतारा मौत के घाट
  • गांव में पुलिस तैनात, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गामा को आशंका थी की बादामी उसे नहीं देंगी अपनी संपत्ति

 
विज्ञापन
मृत बादामी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बंसहिया गांव में संपत्ति के लालच में बुधवार रात सीआरपीएफ में सिपाही रहे राम सिपाही की पत्नी बादामी देवी (61) की उनके भसुर ने ही गड़ासी से गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि भसुर और उसके बेटों ने मिलकर वारदात की।

विज्ञापन


हत्या की खबर पाते ही चौरी चौरा इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित परिवार संग घर छोड़कर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपित गामा यादव को गिरफ्तार कर लिया।   

जानकारी के मुताबिक, बंसहिया गांव के 70 वर्षीय राम सिपाही यादव सीआरपीएफ में सिपाही के पद से रिटायर हुए थे। उनको कोई औलाद नहीं है। वह पत्नी बादामी देवी के साथ अपने छोटे भाई राजपति के साथ रहते थे। मंगलवार को बीमारी से राम सिपाही यादव की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

बुधवार शाम क्रियाकर्म की औपचारिकता की जानी थी। घर पर दूध का भात लगा था। इसमें राम सिपाही के बड़े भाई गामा यादव का परिवार भी शामिल हुआ था। दोर रात बादामी देवी, देवर राजपति के साथ पत्तल लेकर घर से बाहर निकलीं।

आरोप है कि इसी दौरान भसुर और उनके बेटों ने हमला कर दिया और गड़ासी से गला काटकर बादामी देवी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम अशोक वर्मा, सीओ चौरी चौरा रचना मिश्रा और थानेदार सूर्यभान सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देवर को संपत्ति न दे दें, इसी आशंका में की हत्या
घटना के पीछे संपत्ति वजह बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बादामी देवी अपने छोटे देवर राजपति के साथ रहती थीं। इससे भसुर गामा यादव नाराज था। भसुर को आशंका थी कि बादामी देवी सारी संपत्ति छोटे भाई राजपति को दे देंगी। इसी खुन्नस में उसने बादामी देवी की हत्या कर दी। पुलिस मामले का मास्टर माइंड गामा यादव व उसके परिजनों को मान रही है। जांच भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

पति की मौत पर हर कर्म में शामिल था पूरा परिवार

राम सिपाही यादव की मौत के बाद बड़े भाई गामा यादव का पूरा परिवार हर कर्म में शामिल हुआ। मौत के बाद घाट पर शव ले जाने, घर पर आने पर घंट बंधवाने के साथ बुधवार शाम को दूध के भात में वह बढ़-चढ़ कर शामिल हुए। ग्रामीण हतप्रभ हैं कि अचानक क्या हुआ कि पति की मौत के गम में डूबी बादामी देवी की हत्या कर दी।  

एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बताया कि हत्या की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें