फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद प्रांगण में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, घटना के बाद प्रबंधक फरार

Wed, 17 Jun 2020 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव का मामला
  • हैंडपंप का पानी एकत्रित करने के लिए खोदा गया गड्ढा
विज्ञापन
बाएं मौके पर जुटी पुलिस और दाएं मृतक बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव की मस्जिद प्रांगण में दो वर्ष का बच्चा खेलते हुए पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद किसी की नजर पड़ी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से मस्जिद का प्रबंधक फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है पूरा मामला
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव निवासी नौशाद अंसारी का दो वर्षीय बच्चा जियाउल बुधवार को दिन के करीब 11 बजे गांव के मस्जिद प्रांगण में खेल रहा था। परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी एकत्रित करने के लिए गड्ढा खोदा गया है।
विज्ञापन


बालक जियाउल पानी भरे इसी गड्ढे में गिरकर डूब गया। उधर परिजन बच्चे की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे कोई व्यक्ति मस्जिद परिसर में गया तो गड्ढे में बच्चे का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में परिजनों समेत गांव के तमाम लोगों की वहां भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

परिजन व अन्य लोग इस हादसे के लिए मस्जिद के प्रबंधक को दोषी ठहरा रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंचे एसएसआई अरविंद कुमार, कांस्टेबल मनोज सिंह, सत्यनारायण राय व डायल 112 की टीम ने समझा बुझाकर मौजूद भीड़ को वहां से हटाया।

बच्चे के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एसओ उमेश कुमार का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें