चिलुआताल इलाके के नकहा क्रॉसिंग के पास ही बने पुराने गेटमैन केबिन में हसन उर्फ सोनू (18) की फंदे से लटकती लाश मिली। उसके पास मिले मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जो मरने से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है।
वीडियो में सोनू रस्सी दिखाते हुए बोल रहा है कि वह खुदकुशी करने जा रहा है, इसका जिम्मेदार कोई नहीं है, आई लव यू दोस्तों। पुलिस के मुताबिक एक लड़की से उसका प्रेम संबंध था और उसी में निराश होकर उसने खुदकुशी की है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के जमुनिया निवासी अजीमुल्लाह का बेटा हसन उर्फ सोनू गाड़ी बनाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे वह घर से तब निकला था, जब उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फिर वह घर नहीं लौटा।