फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास में पुलिस फॉलोअर के भाई ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव

Wed, 26 Feb 2020 02:00 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस विभाग में तैनात फॉलोअर के भाई ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कस्बा निवासी अनूप कुमार प्रजापति फॉलोअर है। पुलिस लाइंस में सरकारी आवास में मां सुशीला देवी, छोटे भाई मनूप प्रजापति और बहन रहते थे। मनूप महिला थाना के पास पान की दुकान चलाता था। सुबह मां पान की दुकान पर चली गई और मनुप आवास पर था। छोटी बहन भीखनपुर रोड में काम करने गई थी।

काफी देर बाद भी जब मनुप दुकान पर नहीं गया तो मां घर चली गई। घर में उसने देखा कि मनुप फंदे से लटक रहा है। उसके शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे और फंदा काटकर अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें