फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले शोहदों को बांधकर पीटा, पिता-पुत्र हिरासत में

Mon, 05 Oct 2020 08:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • आरोपितों के साथ ही पिटाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • गुलरिहा इलाके की घटना, आरोपितों ने एक साल पहले बनाया था आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव में बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले शोहदों को पिता ने सोमवार की सुबह पकड़ लिया। उन्होंने बेटे के साथ मिलकर आरोपियों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों के साथ ही पिटाई करने वाले पिता-पुत्र को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए सभी आरोपित नाबालिग हैं। पिटाई से एक आरोपी का पैर टूट गया है। सभी आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, भटहट चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के कुछ लड़कों ने एक साल पहले आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे युवती को ब्लैकमेल करते थे। तीन माह पहले युवती की शादी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि 10 दिन पहले आरोपियों ने वीडियो को व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो सोमवार की सुबह उन्होंने बेटे की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। घर लाकर सबको रस्सी से बांधकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे भटहट चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह आरोपियों के साथ ही पिता-पुत्र को चौकी पर ले आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। कानून हाथ में लेने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें