फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर

Sat, 04 Dec 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सैयद शादान ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। अलहदादपुर निवासी सैयद शादान ने मो. इस्लाम के खिलाफ राजघाट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राजघाट पुलिस को दी गई तहरीर में सैयद शादान ने कहा कि कुछ दिन पहले तुर्कमानपुर मोहल्ले में विधानसभा चुनाव को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे। इसमें एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम भी शामिल थे। चर्चा में मोहम्मद इस्लाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

इस्लाम सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी का हुक्म नहीं देता। भारतीय कानून में भी सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना दंडनीय अपराध बताया गया है। शादान ने कहा कि अगर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो रविवार को वह एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।   
विज्ञापन


एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। नागरिकों को पंद्रह लाख रुपये देने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें झूठा कहा था। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है, सच बोलना कोई अपराध नहीं है।

राजघाट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। वीडियो की जांच-पड़ताल की जाएगी। यदि कुछ आपत्तिजनक मिलता है तो सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें