फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कोरोना वैक्सीन का चक्कर पड़ सकता है भारी, एडीजी ने किया अलर्ट

Mon, 28 Dec 2020 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के खौफ के बीच की जालसाजियों ने वैक्सीन को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑफिस खाते की डिटेल लेने के बाद पूरा खाता ही साफ कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद एडीजी जोन दावा शेरपा अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने सभी एसपी को पत्र जारी कर लोगों को जागरूक करने और साइबर बदमाशों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, लोग कोरोना वायरस से बहुत डरे हुए हैं, ऐसे में लोग ऑनलाइन वैक्सीन खोज रहे हैं। इसी का फायदा जालसाज उठा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने सभी को अलर्ट किया है कि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी वैक्सीन ऑनलाइन बिक्री की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी जोन दवा शेरपा ने बताया कि जालसाज सक्रिय हैं और लोगों को सतर्क रहना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें