फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चुनावी रंजिश में मारी थी गोली

Fri, 11 Jun 2021 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने 12 बोर का कट्टा दो कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट चौराहे पर हुए गोलीकांड में संजय बेलदार की मौत मामले में नामजद मुख्य आरोपी कृष्णा अग्रहरी पुत्र रमेश अग्रहरी निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बेलघाट श्याम मोहन, दरोगा राकेश सिंह, राकेश कुमार, सिपाही श्याम मिलन, विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम ने बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती तिराहे से शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर का कट्टा दो कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

आरोपी के ऊपर 307, 302 एससी एसटी में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद 4/25, 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, बेलघाट कस्बा निवासी संजय बेलदार (32) और उनका छोटा भाई टिंकू का कई लोगों से चुनावी रंजिश हो गया था। संजय भी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे और उनके खिलाफ जो लोग चुनाव मैदान में थे वह उनसे रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में चुनाव में विरोध कर रहे लोगों ने 31 मई की देर रात संजय को घर से बुलाया। कई लोगों को देखकर छोटा भाई टिंकू भी बाहर आ गया। 
विज्ञापन


दोनों को बदमाशों ने बातचीत के दौरान ही गोली मार दी जिससे संजय जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज पर आए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें