फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में लगी थी मासूम को गोली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2020 01:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में सोमवार रात बहूभोज कार्यक्रम में चार साल का ऋषभ तमंचा नहीं, बल्कि रिवाल्वर की गोली से घायल हुआ था। ऋषभ का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पुलिस की जांच में पता चला कि गोली उसके मामा के मित्र राजन सिंह ने चलाई थी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर आरोपी राजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। रिवाल्वर अवैध होने की वजह से आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
 
जानकारी के मुताबिक, जैनपुर के मोहम्मद बरवां टोला निवासी रविंद्र निषाद के भाई पिंटू निषाद की शादी 25 नवंबर को थी। सोमवार को बहूभोज कार्यक्रम था। इस दौरान ही अवैध असलहे से फायरिंग की गई। गोली रविंद्र के भांजे ऋषभ को जा लगी। मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में पुलिस को जानकारी हो गई। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि मामा ने ही फायरिंग की थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गोली मामा के मित्र राजन ने चलाई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुलरिहा रवि राय ने बताया कि ऋषभ के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से बरामद रिवाल्वर अवैध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें