कोतवाली क्षेत्र के गांव में सामूहिक बलात्कार करने के पहले ही फिल्मी अंदाज में आरोपियों ने किशोरी के भाई को फोन कर जानकारी दी। धमकी देते हुए कहा कि हिम्मत हो तो आकर बचा लो। जब तक किशोरी के भाई व पिता रिश्तेदार के घर से वापस लौटे, तब तक उसकी आबरू लूट चुकी थी। कट्टा और चाकू दिखाकर किशोरी को युवकों ने दहशत में डाल दिया, जिससे शोर करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका दूसरा फरार है।
घटना 25 फरवरी की है। किशोरी का पिता व भाई कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। गांव के ही दो युवक घर में गए। कट्टा और चाकू लेकर किशोरी को डराने लगे। किशोरी की कनपटी पर कट्टा सटाकर और चाकू दिखाकर इतना डरा दिया की वह कुछ बोल पाने में असहाय हो गई। युवक अभी यहीं नहीं रुके। फोन कर किशोरी के भाई को फिल्मी अंदाज में धमकी भी दी।
इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फोन पर धमकी मिलने के बाद किशोरी का भाई अपने पिता के साथ रात में घर लौटा आया, यहां तब तक युवक रुके रहे। उनमें से एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन दूसरा फरार हो गया। इसके बाद मामले को दबाने खेल तीन दिन तक चला, लेकिन पीड़ित पक्ष समझौते के पक्ष में नहीं आया। हर हाल में कार्रवाई करने की बात पीड़ित पक्ष ने कही। पुलिस को आखिरकार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना ही पड़ा।
ठूठीबारी कोतवाली उप निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुस गैंगरेप, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल अमरेेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही फरार मुुख्य आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।