फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाची कहकर ऑटो में बैठाकर जालसाजी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोटों की गड्डी गिराकर महिलाओं के उतरवा लेते थे गहने, तीन घटनाओं का पर्दाफाश
विज्ञापन

सोने के गहने, नकदी बरामद, अधेड़ महिलाओं को बनाते थे निशाना
मऊ, रक्सौल, वाराणसी में भी कर चुके हैं वारदात, खुद के ऑटो से जाते थे वारदात करने
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चाची कहकर ऑटो में बैठाकर जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अधेड़ महिलाओं को ऑटो में चाची कहकर बैठा लेते थे, फिर कागज की गड्डी में ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर गिरा देते थे। बताते थे कि ये तीस हजार रुपये हैं, आपका जेवर कितने का है।
महिला के यह कहने पर कि तीस हजार से कम का है। जालसाज महिला को तीस हजार रुपये देने का ऑफर देते थे। रुपयों के लालच में महिलाएं अपना जेवर दे देती थीं। बाद में रुपयों की सच्चाई सामने आने पर केस दर्ज कराती थीं। गिरोह ने गोरखपुर में दो घटनाएं की थीं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक ऑटो, सोने के गहने व एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि आरोपी ऑटो से वारदात करते थे। वाराणसी, मऊ, रक्सौल तक जालसाजी कर चुके हैं। ताजा मामला 31 अगस्त को सामने आया था। कैंट इलाके के खजनी के सराय तिवारी निवासी कविता देवी रक्षाबंधन पर घर से निकली थीं। जालसाजों ने पहले उन्हें ऑटो में बैठाया, फिर नकली नोटों की गड्डी गिराकर उनका जेवर उतरवा लिया था। इसके पहले एम्स इलाके में लक्ष्मी देवी के साथ भी आरोपियों ने वारदात की थी।
घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा की टीम को मुखबिर से आरोपियों के बारे में सूचना मिली। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का पर्दाफाश किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र के चार लाकेट, एक सोने की चेन, दो झाला, एक जोड़ी बाली, दो ऑटो, एक बाइक व एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
.........
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने राजघाट के लालडिग्गी निवासी करन, चिलुआताल के करीमनगर निवासी रोहित उर्फ चकवा, उसके भाई शनि उर्फ पकवा, देवरिया जनपद के रुद्रपुर के वार्ड नंबर छह निवासी महावीर कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। करन पर 12 केेस दर्ज हैं। रोहित पर नौ, शनि पर आठ, महावीर पर दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

.....
मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचे गए
पुलिस ने आरोपियों को मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचा है। 21 अगस्त को खजनी की कविता से जालसाजी करते समय बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। कविता तत्काल थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। कैंट पुलिस ने तत्काल मोबाइल फोन का लोकेशन को ट्रेस किया। फिर उस लोकेशन के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसकी मदद से ऑटो का नंबर पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें