फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंखों में पड़ गई झांई, शरीर भी हुआ कमजोर,पेंशन लगवा दीजिए साहब!

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
भानपुर तहसील सभागार में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने जन सामान्य की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
भानपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में पहुंचे सल्टौआ के रामफेर ने कहा कि 2022 से पेंशन नहीं मिली है। दर्जनभर से अधिक प्रार्थनापत्र दे चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साहब! अब आंखों से भी कम दिखता है, शरीर भी कमजोर हो गया है, आने जाने में कठिनाई होती है। अब तो पेंशन लगवा दीजिए।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मनुहार सुनकर सीडीओ कुछ देर के लिए चुप हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीओ समाज कल्याण को तुरंत मामले की जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया। बुजुर्ग को ढांंढस बंधाते हुए कहा कि बाबा घर जाइए। आपकी समस्या का समाधान जल्दी हो जाएगा।
-
छठीं बार शिकायत करने आया हूं
रुधौली फीडर से हमारे गांव में बिजली आपूर्ति जाती है। करीब छह महीने से लो वोल्टेज है। कई बार शिकायत की, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
-परमेश्वरधर द्विवेदी, तुसायल।
-
गांव में गाटा संख्या-199 में खलिहान और काली माता का स्थान है। इस जमीन पर कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-चैतू, भोलापुर

उकड़ा से शंकरपुर होते हुए हसनगंज तक मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने मार्ग का निर्माण कराया है। इसमें गड्ढे पड़ गए हैं। मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र देने आया हूं। सीडीओ ने कहा कि जल्द ही मार्ग का गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
-हरिश्चंद्र सिंह, शंकरपुर।
-
पांच मामलों का हुआ निस्तारण
रुधौली। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी के न पहुंचने से एसडीएम गिरीश कुमार झा ने फरियादियों की समस्याएं सुना। कुल 13 मामले आए थे, जिनमें पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। मौके पर तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ धनेश यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें