फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी के संदेह में युवक को खंभे से बांधकर पीटा

Tue, 11 Jul 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
चौरी चौरा में चोरी के आरोप में खंबे में बाधा गया युवक
विज्ञापन
चौरीचौरा। इलाके के खैराबाद गांव में सोमवार को चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की तबीयत खराब होने पर गांव के जिम्मेदारों ने उसे भगा दिया। हालांकि, किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत खैराबाद में सोमवार को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद खंभे से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई। फिर इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई। इसके बाद मोबाइल फोन बरामद होने का दावा करते हुए आरोपी को छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि पिटाई से युवक की तबीयत खराब हो गई थी। तब गांव के कुछ लोगों ने मध्यस्थता करके आरोपी को छुड़वाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। खंभे से बांधे गए युवक का पहचान नहीं हो सकी है। चौरीचौरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें