फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, रक्षाबंधन में आया था घर

Fri, 01 Sep 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अवधेश गुप्ता का भटहट कस्बा में मकान है और उसी में जलपान की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सत्यम महराजगंज स्थित आईटीएम से बीटेक कर रहा था। वर्तमान में फाइनल ईयर का छात्र था और उसे लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने सत्यम दो दिन पहले घर पर आया था।
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में खुदकुशी करने वाले बीटेक छात्र सत्यम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके भटहट कस्बा में बृहस्पतिवार की शाम बीटेक छात्र सत्यम गुप्ता (21) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और दो दिन पहले ही रक्षाबंधन में घर आया था। शाम को फंदे से लटका शव देखकर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह अवसाद में था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के तरकुलही गांव निवासी अवधेश गुप्ता भटहट कस्बा में मकान बनवाए हैं और उसी में जलपान की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सत्यम महराजगंज स्थित आईटीएम से बीटेक कर रहा था। वर्तमान में फाइनल ईयर का छात्र था और उसे लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने सत्यम दो दिन पहले घर पर आया था।

इसे भी पढ़ें: राहुल अपहरण कांड: हिल गई थी सत्ता, छिन गया मंत्री पद पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ अमरमणि
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम वह घर के एक कमरे में गया और फिर छत के कुंडे में गमछा बांधकर आत्महत्या कर लिया। घरवालों ने काफी देर तक जब उसे नहीं देखा तो तलाश करने लगे। बंद कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर गए। वहां सत्यम का लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें