उरुवा बाजार। इलाके के परसा बुजुर्ग गांव के पास भाजपा नेता अनिल अग्रहरि को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया। आरोप है कि उनकी कार के शीशा को तोड़कर तमंचा से सिर पर हमला किया। हमले में अनिल के सिर पर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के घुचियारी निवासी अनिल अग्रहरि भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक है। अनिल ने दी तहरीर में लिखी है कि वह रविवार को खजनी के तरफ से रात 9 बजे के करीब उरुवा वापस आ रहे थे। रास्ते में परसा बुजुर्ग गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनके कार को ओवरटेक करके कार को रोक दिया। उनके कार के शीशा को तोड़ कर कट्टा सटा कर सिर पर हमला कर दिया। किसी तरह से गाड़ी को लेकर भाग कर जान बचाई। उन्होंने एक स्थानीय भाजपा नेता पर आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो