फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा में सतह पर आई खेमेबंदी...कैसे करेंगे लोकसभा चुनाव में किला फतह

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया का जन्मदिन भी अलग-अलग मनाया, अभिनंदन कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे कई नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में खेमेबंदी कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। संगठन जिला स्तर पर दो फाड़ हो चुका है। दोनों गुट कार्यक्रम भी अलग-अलग करने लगे हैं। बीते शनिवार को सपा की नई कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह में भी एक धड़े के लोग गए ही नहीं। कुछ दिन पहले ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दोनों गुटों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया था।
सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सहेजा जा रहा है। वहीं, जनसंपर्क के माध्यम से जनता में सपा की पूर्व सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और आम लोगों से पार्टी को जोड़ें। सपा के नेता गांव और कस्बों में बैठकें भी कर रहे हैं। लेकिन बड़े नेताओं में मनमुटाव खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे कैसे लोकसभा चुनाव में किला फतह कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम का दावा है कि संगठन मजबूती से काम कर रहा है और चुनाव में अच्छी जीत हासिल होगी। लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आने वाले नेताओं के सवाल पर स्पष्ट रूप से बोलने में कतरा रहे हैं। कहा कि पार्टी के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया था। जो लोग नहीं आए हैं, उसका जवाब वही देंगे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव भी खेमाबंदी से साफ इन्कार कर रहे हैं। लेकिन कार्यकारिणी की बैठक में बहुत से नेताओं के न आने पर कहा कि किसी काम में फंस गए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें