फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद और उसके बेटे समेत आठ पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार में बुधवार की देर रात पार्षद से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पार्षद छट्ठीलाल गुप्ता और उसके बेटे समेत पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात पर मारपीट व बलवा की धारा लगाई है। केस दर्ज होने पर पार्षद ने न्याय नहीं मिलने पर पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन


धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठीलाल की दुकान पर चढ़कर कुछ लोगों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर वह पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा गया। दोनों पक्ष धर्मशाला चौकी पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। पुलिस दोनों पक्ष को गोरखनाथ थाने पर ले गई। पार्षद ने दूसरे पक्ष के रोहित जायसवाल समेत अन्य पर मारपीट समेत दुकान में लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पार्षद का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर केवल मारपीट की धारा लगाई और देर रात तक थाने पर बैठाए रखा। बाद में दूसरे पक्ष के रोहित जायसवाल की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने पार्षद, उनके बेटे पुष्कर गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संजय यदुवंशी समेत तीन-चार अज्ञात पर बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें