फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिलेंगे दो और स्नेफर डॉग और चार हैंडलर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर की डॉग स्क्वॉड टीम को दो और स्नेफर डॉग जल्द मिल जाएंगे। डॉग काे संभालने के लिए चार ट्रेंड हैंडलर भी आएंगे। अभी डॉग स्क्वॉड टीम में चार डॉग उत्तलम, विनमोर, जूली और टोनी शामिल हैं। हाल ही में मंदिर गेट पर चेकिंग में अवैध असलहा मिलने के बाद उत्तलम और विनमोर को गोरखनाथ की सुरक्षा में लगा दिया गया है। ऐसे में डॉग स्क्वॉड टीम के पास केवल दो डॉग जूली और टोनी हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए एसएसपी ने दो और स्नेफर डॉग और हैंडलर की मांग की है।
विज्ञापन


गोरखपुर में वीआईपी दौरा आए दिन होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को और मजबूत करने के लिए चार हैंडलर और स्नेफर डॉग की मांग की गई है। गोरखपुर को मिलने वाले दोनों डॉग बम का पता लगाने में माहिर होंगे। बताया जा रहा है इसके लिए ट्रेनिंग चल रही है। हैंडलर की ट्रेनिंग पूरी होते ही उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। साथ में दो ट्रेंड स्नेफर डॉग भी भेजे जाएंगे।
...
डॉग के डर से खुल गई थी घटना

हाल में हरपुर बुदहट क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला की हत्या हुई थी। पुलिस टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी। मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया। इसकी सूचना जब हत्यारोपी को मिली तब वी भागने लगा। किसी को शक न हो, इसलिए हत्या करने के बाद वह गांव में मौजूद था। कई लोग इस घटना में उसका नाम भी ले रहे थे। जब वो भागा तब पुलिस को भी शक हुआ और उसे गांव के बाहर पकड़ लिया। हत्यारोपी ने बताया कि उसे जब पता चला कि डॉग जांच करने आ रहे हैं तो उसे लगा अब नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें