फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक के गले पर हंसिया से हमला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Thu, 31 Aug 2023 01:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजालाब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा सेक्टर पांच में स्थित ससुराल के घर में राहुल चले गए और दोस्त बाहर था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्त राज भी अंदर चला गया तो देखा कि राहुल जमीन पर गिरा है और उसके गर्दन के पास से खून निकल रहा था। राज ने तत्काल रोहित को फोन पर सूचना दी और फिर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के सेक्टर पांच में ससुराल गए राहुल गुप्ता (30) के गले पर हंसिया से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि पत्नी ने बहन, मां और अन्य घरवालों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने राहुल गुप्ता के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर पर पत्नी अनामिका जायसवाल, उनकी मां, बहन कोमल जायसवाल और सुशील जायसवाल पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है। घायल राहुल गुप्ता की हालत मेडिकल कॉलेज में नाजुक बनी है।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 25 अगस्त की रात करीब 9 बजे भाई राहुल गुप्ता साथ में काम करने वाले दोस्त राज के साथ पत्नी अनामिका को लेने ससुराल में गए थे।
विज्ञापन


गीडा सेक्टर पांच में स्थित ससुराल के घर में राहुल चले गए और दोस्त बाहर था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्त राज भी अंदर चला गया तो देखा कि राहुल जमीन पर गिरा है और उसके गर्दन के पास से खून निकल रहा था। राज ने तत्काल रोहित को फोन पर सूचना दी और फिर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भाई रोहित के मुताबिक, राहुल बोल नहीं पा रहे हैं और उन्होंने एक डायरी पर लिख कर बताया है कि पत्नी व अन्य आरोपियों ने हंसिया से हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की है। भाई की तबीयत में सुधार के बाद रोहित ने गीडा थाने में केस दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर मंगलवार की रात में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें