फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगरेजा में अधिक्ताओं को पीटने का वीडियो वायरल, विरोध में न्यायिक कार्य से रहे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रंगरेजा रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार की रात अधिवक्ताओं से मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रेस्टोरेंट के अंदर अधिवक्ता की पिटाई करते कर्मचारी नजर आ रहे हैं। उधर, शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सुबह 11 बजे एसोसिएशन के सभागार में साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 23 जुलाई तक मोहलत दी गई। उन्होंने चेताया कि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता अविनाश कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि वह रेस्टोरेंट में खाना पैक कराने गए थे। इस दौरान कर्मचारियों का कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पर कर्मचारी एकजुट हो गए और फिर मालिक अश्वनी गुप्ता, सतीश द्विवेदी व सात-आठ कर्मचारी हमलावर हो गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच अधिवक्ता ने साथियों को सूचना दी। कई अधिवक्ता बृहस्पतिवार की रात में कैंट थाने पहुंच गए थे।
उधर, पुलिस ने रात में एक बजे अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों पर मारपीट, बलवा, धमकी, डकैती, आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट, जानलेवा हमला तथा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शासन-प्रशासन 23 जुलाई तक घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में अभिमन्यु पांडेय, भानु प्रताप पांडेय, जितेंद्र धर दूबे, आशुतोष कुमार मिश्र, रवि प्रकाश शुक्ल, अवधेश राय, अजय कुमार तिवारी, शंकर शरण शुक्ल,चंद्र भूषण पांडेय, महेंद्र राय आदि अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें