फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 90 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र भीटी गांव के पास शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विजय दुबे से 90 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए। दिनदहाड़े लूट करने के बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवैया निवासी विजय दुबे उरूवा के मिडलैंड माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। वह कंपनी के रुपयों की वसूली करते हैं। शुक्रवार को समूह का कलेक्शन करने बारी गांव गए थे। वहां से वह कलेक्शन कर भीटी में गए। इसके बाद खजनी जा रहे थे।
कर्मचारी के अनुसार, भीटी गांव के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सटा दिया और रुपये लूट लिए। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास व जिन रास्तों से पीड़ित गुजरा है, उसके सीसीटीवी कैमरों को खंगाल जा रहा है। जल्द ही लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें