फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपिया का रास्ता पूछा और नाक की कील ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया का रास्ता पूछा और नाक की कील ले उड़े
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज, हुलिए के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के पिपरपाती चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक महिला से नाक की कील छीनने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के अनुसार, रास्ता पूछने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पिपरपाती मुस्तहकम निवासनी 68 वर्षीय गुलाबी पत्नी रामकोमल यादव चौराहे के पास बने मकान के सामने बैठी थी। इसी बीच कलवारी की तरफ से बाइक पर सवार तीन युवक आए और छपिया गांव का रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान एक युवक ने महिला के नाक से सोने की कील खींच ली। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछे भागे। मगर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल चौकी इंचार्ज कुदरहा योगेश सिंह को सूचना दी। पुलिस टीम ने काफी देर तक छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चौकी इंचार्ज कुदरहा योगेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। महिला के बताये गए हुलिए के आधार पर बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें